फिरोज़ाबाद: गांव दौलतपुर इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान गर्भवती महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के जिले के गांव दौलत पुर इलाके मे आकासिय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। ललिता नामक गर्भवती महिला अपनी सास के साथ मॉर्निग वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान आकासिय बिजली कड़कते हुए गर्भवती महिला पर गिर गयी। जिससे महिला की मोके पर ही मौत हुयी है। घटना की सूचना पर गांव भीड़ लग गयी और पुलिस भी मोके पर पहुंच गयी। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।