धुरकी: तेज आंधी-तूफान का कहर, कर्पूरी चौक में बिजली पोल टूटा, कई घरों के छप्पर उड़े
Dhurki, Garhwa | Apr 30, 2026 धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौक बाजार में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आए इस भीषण तूफान से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान कर्पूरी चौक पर लगा बिजली का मुख्य पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप ह