जांजगीर: साइबर जागरूकता अभियान का समापन, जांजगीर-चांपा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
गांधी जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 50 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के गांवों, शहरों, स्कूल-कॉलेजों, व्यापारिक संस्थानों और विभिन्न सामाजिक मंचों पर लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया।