इटारसी: जयस्तंभचौक पर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अमेरिका राष्ट्रपति का पुतला दहन किया
भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में गुरुवार को दोपहर 3 बजे क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों और मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह और जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह ने किया