भीलवाड़ा: क्रेन का हुक टूटने से हादसा, केबिन गिरने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन
शहर के पांसल चौराहे पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। क्रेन से केबिन हटाते समय अचानक हुक टूट गया, जिससे केबिन नीचे गिर पड़ा और पास खड़े एक युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में महावीर सेन की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित सेन समाज के लोग शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया