जिले में अवैध कॉलोनाइजरों पर नकेल कसने एवं आमजन को धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर गुरुवार को करीब 1 बजे अवैध कॉलोनियों की विस्तृत सूची चस्पा की गई है।