शनिवार 5 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंप अपनी विभिन्न समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने कहा कि चिकित्सालय में नियमित रूप से स्टाफ और चिकित्सक उपस्थित रहे जिससे लोग परेशान ना हो।