नोहर: नोहर गांव जबरासर में गहराए पेयजल संकट के बाद जलदाय विभाग ने की कार्रवाई, पांडुसर-जबरासर पेयजल लाइन से हटाए अवैध कनेक्शन
नोहर गांव जबरासर में गहराए पेयजल संकट के बाद जलदाय विभाग ने कार्रवाई की है। सोमवार को पांडुसर-जबरासर पेयजल लाइन से बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन हटाए गए। कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत के बाद जल समिति जबरासर के अध्यक्ष की मौजूदगी में की गई।पिछले कई दिनों से जबरासर गांव में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ था। गांव के अधिकांश घरों तक नियमित और पर्याप्त मात्रा मे पेयजल