धौलपुर: विपरपुर गांव में लग्न टीका लेकर आए वधू पक्ष को नैतिक मतदान करने का ईएलसी सदस्यों ने दिया संदेश
मंगलवार को बाड़ी उपखंड के ध्वजपुरा गांव से आई लगन टीके में शामिल लोगो को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन, सक्षम ऑनलाइन एप लाभान्वित होने की लोगों को जानकारी दी गई। वर मनोज और लक्ष्मण से भी लोकसभा आम चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई। ईएलसी सदस्यों द्वारा विपरपुर परिक्षेत्र के मतदाताओं को तो समय-समय पर जागरूक किया जाता है।