धौलपुर: रात में 6 घंटे जिले भर में पुलिस की 53 टीमों ने अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान, 24 मुकदमे किए दर्ज व 29 आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर सोमवार- मंगलवार की रात को धौलपुर जिले में ऑपेरशन अरावली चलाया गया। पूरे ऑपरेशन की कमान रातभर खुद एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने संभाली। एसपी के नेतृत्व में जिले की 53 पुलिस टीमों ने रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। विभिन्न मामलों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया