मेराल: उपायुक्त के निर्देश पर गेरुआसोती में आदिम जनजाति परिवारों के लिए सिविल सेवा दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर
सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार अपने साथ आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लेकर मेराल प्रखण्ड के गेरुआसोती के विस्थापित परहिया टोला में पहुंचे। यहां रह रहे 20 से अधिक आदिम जनजातीय परिवारों के बीच पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया, जिसमें 50 से अधिक सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के