नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में खेत की मेढ को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और हुआ पथराव, वीडियो वायरल
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में बुधवार दोपहर खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई, जबकि राहगीरों का रास्ता भी बंद हो गया।