इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर जताई चिंता
Etawah, Etawah | Jan 3, 2026 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव शनिवार दोपहर 3 बजे सपा नेता वसीम चौधरी की बेटियों की शादी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देश–विदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, खेलों में राजनीति और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर चिंता व्यक्त की साथ ही इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया।