इटावा: बकेवर क्षेत्र के पोक्सो एक्ट के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष की कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Jan 3, 2026 पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को 20 साल की सश्रम कारावास, 40000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।थाना बकेवर क्षेत्र से जुड़े पॉक्सो एक्ट के आरोपी सचिन उर्फ आशु दोहरे निवासी भरईपुर को न्यायालय ने सुनाई सजा, 2020 में पंजीकृत हुआ था मामला, शनिवार शाम 6:00 बजे पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी।