खंडवा नगर: 10-30% रिजल्ट वाले स्कूलों को नोटिस, पूछा जाएगा कारण, होगी कार्रवाई
जिले के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम ने शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। आंकड़े बताते हैं हैं कि जहां कई स्कूलों ने 100% रिजल्ट हासिल किया, वहीं कुछ स्कूलों में परिणाम 10% तक सिमट गया। जिन स्कूलों में रिजल्ट 10 से 30 फीसदी तक रहा, अब उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।