कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर के सबसे बूढ़े बाघ की हुई मौत, अस्पताल परिसर में किया जाएगा अंतिम संस्कार
कानपुर चिड़ियाघर में गुरुवार सुबह 8:00 बजे चिड़ियाघर के सबसे उम्र दराज बाघ प्रशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे पहले बुधवार को तेंदुए श्याम ने दम तोड़ दिया था। जू प्रशासन के अफसर का कहना है कि दोनों ही वन्य जीव अपनी औसत उम्र पूरी कर चुके थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।बाग प्रशांत का अंतिम संस्कार अस्पताल परिसर में ही किया जाएगा।