देवरी: ग्राम जमुना पानी में खेत में फसल काट रही एक महिला को सांप ने काटा, हुई मौत
Deori, Sagar | Mar 22, 2025 देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनपानी में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनपानी में राजकुमारी पति गणेश आदिवासी उम्र 26 वर्ष अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रही थी। इसी दौरान खेत में फसल के बीच में छुपे सांप ने महिला के बाएं पैर में काट लिया जिससे महिला की मौत हो गई।