साहब हमारे लड़के को गायब कर दिए हैं उसकी हत्या हो सकती है। पीड़ित ने इस तरह की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। कंधई थाना क्षेत्र के मीरनपुर गांव निवासी फूलकली पत्नी रामपाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र सुरेंद्र ड्राइवर है। वह राजापुर गांव निवासी साहबान अली पुत्र जल्ले के यहां गाड़ी चलाने का क