खरसिया: मांड नहर आधुनिकीकरण का शुभारंभ: सिंचाई व्यवस्था में बदलाव, किसानों के खेतों तक पहुंचेगा बेहतर पानी
ग्राम चपले, खरसिया में मांड व्यपवर्तन योजना के तहत 3064.42 लाख रुपये की लागत वाली नहर आधुनिकीकरण परियोजना का भूमि पूजन हुआ। परियोजना से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, पानी की बर्बादी कम होगी और कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। किसानों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा गया।