गोला: ऑटो का इंतजार कर रही महिला के गले से दिनदहाड़े मंगलसूत्र झपटकर भागे दो बाइक सवार बदमाश, गोला पुलिस ने दोनों को दबोचा
Gola, Gorakhpur | Jul 10, 2026 गोला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र निवासी राहुल यादव और निशांत उर्फ सचिन यादव के रूप में हुई है।