मुंगावली: पति की मौत पर मिली सहायता राशि हड़पने का आरोप, सीहोरा निवासी पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता का कहना है कि उसके बैंक खाते में जमा 2 लाख 5 हजार रुपए बहला-फुसलाकर निकाल लिए गए। महिला ने बताया कि मामले की शिकायत पहले थाना सेहराई में भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने से परेशान कुसुम बाई मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई तथा राशि वापस दिलाने की मांग की।