नरपतगंज: फुलकाहा थाना के एएसआई हत्या मामले में अधिकांश आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर, छापेमारी जारी
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना के एएसआई हत्या मामले में शामिल अधिकांश आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहाहै। मालुम हो कि 12 मार्च के रात्रि तस्कर को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था।जिस घटना में राजीव रंजन मल्ल का मौत हो गया ।