दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है कि यह तालाब के पास जाने वाला मुख्य रास्ता है जिसकी हालत है आज सालों से यही हो रखी है जब कोई त्यौहार होता है तब इसकी सफाई की जाती है, यह हमारी पंचायत कुचील का बहुत अच्छा विकास है
इस रास्ते से पैदल तो दूर बाइक पर निकलने में भी लोगों को पसीने आ जाते हैं घबराहट हो जाती है, आए दिन पैदल निकलने वाले लोग भी इसमें गिर रहे हैं बाइक सवार गिर रहे हैं पास में नाला है जिसे अवरुद्ध कर रखा है और जब तक हमारी पंचायत पूरी तरह साफ स्वच्छ नहीं हो जाती तब तक हम इसी तरह आपके अपने पेज मेरो कुचील में इसी तरह जागरूक पोस्ट डालते रहेंगे