कैराना: कैराना के मलकपुर में बहन, 20 दिन की भांजी समेत चार पर हमला करने वाला सनकी भाई और उसकी पत्नी गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 20, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने मायके आई इमरानी पर मंगलवार दोपहर उसके भाई सद्दाम ने दरांती से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी का 20 दिन की मासूम भांजी पर भी दिल नहीं पसीजा था और उसने भांजी पर भी हमला करते हुए घायल कर दिया था। बीच—बचाव में आई पड़ोसी गुफरान की पत्नी सीमा और भतीजी मुस्कान पर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।