महरौनी: जामनी नदी में नहाते समय मिदरवाहा निवासी सूर्य प्रताप की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
ग्राम मिदरवाहा निवासी सूर्य प्रताप अपने गांव के पास से निकली हुई जामनी नदी में नहाने के लिए गए हुए थे।इसी दौरान वह अचानक नदी में पत्थरों में पैर फंसने के कारण डूब गए। आसपास के लोगों द्वारा निकाल कर तत्काल ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।