चाचौड़ा: चौडारेश्वर मंदिर में भंडारे के दौरान शराब पीने की जिद पर विवाद, लाठी-पत्थरों से हमला और बाइक में तोड़फोड़
Chachaura, Guna | May 17, 2026 चाचौड़ा थाना के चौडारेश्वर मंदिर पर भंडारे में जबरन खाना खाने और शराब पीने की जिद पर विवाद हो गया। 17 मई को दर्ज मामले में फरियादी पंकज भील ने पुलिस को बताया, बीते रोज भाई ने मंदिर पर भंडारा रखा पीपलयामोती गांव के कल्याण सिंह भील ने शराब पीने की जिद की मना करने पर 4 लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की बाइक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।