Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

खलीलाबाद: खलीलाबाद स्टेशन पूर्वा की सड़क खराब, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी

खलीलाबाद के स्टेशन पूर्वा मोहल्ले की सड़क इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग की है।

MORE NEWS

खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं जनसमस्याएँ

संत कबीर नगर के खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम और एसपी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पहले से निस्तारित मामलों पर फरियादियों से फीडबैक लेकर समाधान की गुणवत्ता भी परखी।

 अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का ऐसा निस्तारण हो जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं जनसमस्याएँ संत कबीर नगर के खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम और एसपी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पहले से निस्तारित मामलों पर फरियादियों से फीडबैक लेकर समाधान की गुणवत्ता भी परखी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का ऐसा निस्तारण हो जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 1, 2026

मिशन शक्ति 5.0: संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान 

ग्राम चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और एंटी रोमियो टीमों के माध्यम से महिलाओं को अधिकारों, आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी

संतकबीरनगर, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल एवं बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महिला थाना, महुली, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला एवं धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन का सहारा लेने की अपील की। अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का भी संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति 5.0: संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान ग्राम चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और एंटी रोमियो टीमों के माध्यम से महिलाओं को अधिकारों, आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी संतकबीरनगर, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल एवं बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महिला थाना, महुली, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला एवं धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन का सहारा लेने की अपील की। अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का भी संदेश दिया गया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 31, 2026

गोसेवा को जनआंदोलन बना रही योगी सरकार, संतकबीरनगर की 12 गोशालाओं में 1369 निराश्रित गोवंश सुरक्षित-महेश शुक्ला

सीसीटीवी निगरानी, गोपालकों को आर्थिक सहायता और पारदर्शी व्यवस्था से मजबूत हो रहा गो-संरक्षण अभियान

संतकबीरनगर।। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गो-संरक्षण अभियान जनपद संतकबीरनगर में लगातार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए जिले में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में जनपद की 12 गो-आश्रय स्थलों में 1369 निराश्रित गोवंश का सुरक्षित संरक्षण किया जा रहा है।जिला प्रशासन के अनुसार गो-आश्रय स्थलों पर गोवंश को नियमित चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सकीय सुविधाएं तथा सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार प्रत्येक निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु की दर से धनराशि उपलब्ध करा रही है।

22 सीसीटीवी कैमरों से हो रही 24 घंटे निगरानी

गोशालाओं के संचालन को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिले की 12 गोशालाओं में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है, जिससे गोवंश की सुरक्षा, देखभाल और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गोपालकों को भी मिल रहा आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत जिले में 229 गोवंश को 139 इच्छुक एवं जिम्मेदार गोपालकों को सुपुर्द किया गया है। सरकार इन गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु की सहायता राशि सीधे गोपालकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज रही है। इससे गोपालकों की आय बढ़ने के साथ-साथ गो-संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।

गोवंश की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश की सुरक्षा के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गो-तस्करी और गोवंश से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अफवाह फैलाकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गो-संरक्षण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवगत कराएं। सरकार गोसेवा को सामाजिक सहभागिता और सुशासन का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

गोसेवा को जनआंदोलन बना रही योगी सरकार, संतकबीरनगर की 12 गोशालाओं में 1369 निराश्रित गोवंश सुरक्षित-महेश शुक्ला सीसीटीवी निगरानी, गोपालकों को आर्थिक सहायता और पारदर्शी व्यवस्था से मजबूत हो रहा गो-संरक्षण अभियान संतकबीरनगर।। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गो-संरक्षण अभियान जनपद संतकबीरनगर में लगातार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए जिले में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में जनपद की 12 गो-आश्रय स्थलों में 1369 निराश्रित गोवंश का सुरक्षित संरक्षण किया जा रहा है।जिला प्रशासन के अनुसार गो-आश्रय स्थलों पर गोवंश को नियमित चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सकीय सुविधाएं तथा सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार प्रत्येक निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु की दर से धनराशि उपलब्ध करा रही है। 22 सीसीटीवी कैमरों से हो रही 24 घंटे निगरानी गोशालाओं के संचालन को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिले की 12 गोशालाओं में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है, जिससे गोवंश की सुरक्षा, देखभाल और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। गोपालकों को भी मिल रहा आर्थिक सहयोग मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत जिले में 229 गोवंश को 139 इच्छुक एवं जिम्मेदार गोपालकों को सुपुर्द किया गया है। सरकार इन गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु की सहायता राशि सीधे गोपालकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज रही है। इससे गोपालकों की आय बढ़ने के साथ-साथ गो-संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है। गोवंश की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश की सुरक्षा के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गो-तस्करी और गोवंश से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अफवाह फैलाकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गो-संरक्षण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवगत कराएं। सरकार गोसेवा को सामाजिक सहभागिता और सुशासन का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 31, 2026

फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर

पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा।
फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
 #UPPolice #Proskincareesthetics #digitalart #nonfollowers

फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। #UPPolice #Proskincareesthetics #digitalart #nonfollowers

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 31, 2026

जन-जन के दिल में अपना दीपक जलता है।
जिसकी चौखट पर हर दुखियारा बेझिझक आ जाता है,

वही सच्चा जनसेवक कहलाता है।

जन-जन के दिल में अपना दीपक जलता है। जिसकी चौखट पर हर दुखियारा बेझिझक आ जाता है, वही सच्चा जनसेवक कहलाता है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 30, 2026