कालपी: कालपी में अवैध खनन पर पथरेहटा का बालू पट्टा किया गया निरस्त, पट्टाधारक पर ₹85 लाख का जुर्माना, 450 वाहन ब्लैकलिस्ट
Kalpi, Jalaun | May 29, 2026 सूचना विभाग ने गुरुवार रात 8 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कालपी में अवैध खनन, परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, डीएम के निर्देश पर कालपी के पथरेहटा स्थित बालू-मौरम खनन पट्टा निरस्त कर दिया गया है, पट्टाधारक अनीस खान पर 85 लाख 64 हजार 595 का जुर्माना भी लगाया गया है, जांच में खनन पट्टा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था।