पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर SP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
मंगलवार की शाम 5:00 बजे के करीब पटना ट्रैफिक एसपी ने यातायात संचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी शामिल हुए। मीटिंग में ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।