गाज़ियाबाद: हिंडन पुलिस चौकी क्षेत्र में युवकों में हुई मारपीट, दबंग ने युवक के सिर पर कांच की बोतल से किया हमला, वीडियो वायरल
थाना साहिबाबाद क्षेत्र स्थित हिंडन पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले अर्थला में मंगलवार देर रात कुछ युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान चार से पांच युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा। इस दौरान एक दबंग ने कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे एक युवक घायल भी हो गया। मारपीट से जुड़ी ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।