गाज़ियाबाद: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी कम होने से कई ट्रेन हुईं लेट
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेन घंटों लेट हुईं। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को भी गाजियाबाद में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते मंगलवार को विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास थी।