गाज़ियाबाद: गाजियाबाद कलेक्टर के बाहर महामंडलेश्वर यति नरसिंहागिरी को z प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा
केंद्रीय मंत्री के आवास पर आमरण अनशन करने जा रहे यति सन्यासियों को पुलिस ने रोका। उसके बाद 6 यति सन्यासी कलक्ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठ गए। मंगलवार को धरना तीसरे भी जारी रहा, संन्यासियों की मांग है कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को z + सुरक्षा दी जाए। मांग को लेकर यति सन्यासियों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी से एक पदयात्रा भी निकाल चुके हैं।