धौलपुर: धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
जिला कारागार धौलपुर में बंद 70 साल के बुजुर्ग विचाराधीन कैदी की रविवार को तबीयत खराब हो गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डिप्टी जेलर शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया 70 वर्षीय बुजुर्ग मुकुंद माधव पुत्र शिवचरण निवासी राजाखेड़ा धोखाधड़ी एवं फर्जकारी के मामले मेंजिला जेल धौलपुर में बंद था।