दूनी: देवली में उपखंड़ अधिकारी को शहरवासियों ने सौंपा ज्ञापन, उठाई यह बडी़ मांग
Duni, Tonk | Jun 29, 2026 देवली, शहर के गणेश रोड स्थित रामद्वारा के बाहर नगरपालिका द्वारा बनाए गए कचरा डिपो को हटाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान महिलाओं सहित चार दर्जन से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताईं और क्षेत्र की इस गंभीर समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की।