चाईबासा: अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आज से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू
चाईबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से शुरू हो रहा है। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार ग्रुप-ए में गत वर्ष की विजेता टीम राँची के साथ सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा एवं खूँटी को रखा गया है। रविवार को 9 बजे से मैच शुरू होना था लेकिन बारिश की वजह से विलंब से शुरू होगी।