धमतरी में तेंदुए का आतंक: दो पर जानलेवा हमले के बाद मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत KP NEWS
धमतरी के कर्राघाटी गांव में 31 जुलाई की देर रात एक मादा तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के अगले दिन सुबह वही मादा तेंदुआ एक ग्रामीण के घर के बरामदे में मृत मिली। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर अंदरूनी चोट और एक दांत क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है और ग्रामीणों व तेंदुए के बीच संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Dhamtari | Karraghati | Leopard | Attack | Wildlife | Forest | Villagers | Injury | Investigation | Postmortem | Predator | Conflict | Chhattisgarh | Fear | Rescue
#Dhamtari #LeopardAttack #Wildlife #Chhattisgarh #ForestDepartment