लखीमपुर: ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों में चेकिंग कर 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का किया चालान, 6 ट्रैक्टर ट्रॉली किए सीज
लखीमपुर शहर में निर्धारित समय सीमा के नियम को तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर चलाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया है। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान किया है और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस ने ₹129500 जुर्माना शुल्क भी वसूला है।