लखीमपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर रौशन जैकब ने की 223 शिकायतों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को कमिश्नर रोशन जैकब ने कलेक्टर सभागार में जनसुनवाई के दौरान 223 शिकायतों की सुनवाई की है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 223 शिकायतों में कुछ शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को भेज कर निस्तारण कराया गया है। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।