लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा छापेमारी के दौरान विगत 24 घंटे में 455 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाली पांच भट्ठियों को भी नष्ट किया है।