लखीमपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर की जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मोबाइल फोन पर रहे बिजी
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ मंडल कमिश्नर की जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता मोबाइल फोन पर बिजी रहे हैं। जहां एक तरफ लखनऊ मंडल कमिश्नर रोशन जैकब जनसुनवाई में लोगों की शिकायतों का निस्तारण कर रही थी,तो वही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता समेत एक कर्मचारी मोबाइल फोन पर बिजी थे।