मेरठ: यूपी में शराब पर बंपर ऑफर का विरोध, एक बोतल पर एक फ्री के खिलाफ AAP ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल से रोकने की मांग
Meerut, Meerut | Mar 29, 2025 उत्तर प्रदेश में शराब पर चल रहे बंपर ऑफर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने इस मुद्दे को उठाया है।योगी सरकार की यह योजना समाज को नैतिक रूप से कमजोर कर रही है। यह राज्य के करोड़ों नागरिकों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए खतरनाक है।