भटपुरवा ग्राम प्रधान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सोमवार दोपहर मर्चरी हाउस पर शोक का माहौल रहा। प्रधान संघ के पदाधिकारी व सदस्य पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने इसे क्षेत्र की बड़ी क्षति बताते हुए दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु गांव भेज दिया गया।