महोबा: चरखारी में जिला अस्पताल के कर्मचारी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, परिजन कारण बताने से कर रहे इनकार
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 जिला अस्पताल के 50 वर्षीय कर्मचारी राजू पुत्र घनश्याम ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिवार के लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।