कटंगी: रेलवे ओवर ब्रिज के पास गौ तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 06 नग मूक मवेशी कराए गए मुक्त
पुलिस ने शनिवार को गोवंश की तस्करी करते हुए 01 शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास के कुल 06 नग मूक मवेशी बरामद किए गए। जिसमें 05 गाय और 01 बछिया शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पाथरवाड़ा निवासी राजेंद्र पारधी को कटंगी से बोनकट्टा मार्ग पर बायपास में रेलवे ब्रिज के पास पकड़ा।