नवाबगंज: देवा वन विभाग के जंगल में अवैध ताड़ी कारोबार जारी, वन चौकी से 50 मीटर दूर, विभाग पर संरक्षण का आरोप
देवा थाना क्षेत्र स्थित सरकारी जंगल अवैध गतिविधियों का केंद्र बनते जा रहे हैं। देवा वन रेंज के उदावतपुर जंगल में अवैध ताड़ी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यह अवैध कारोबार वन चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है। ऐसे में वन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।