बिहार: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरदेव भवन के सभागार में राजस्व विभाग की बैठक हुई
Bihar, Nalanda | Sep 20, 2024 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरदेव भवन के सभागार में शुक्रवार को राजस्व विभाग से संबंधित कार्य प्रगति की जिला एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के क्रम में निम्न एजेंडा यथा भूमि उपलब्धता ,आरटीपीएस,नीलाम पत्र, परिमार्जन, दाखिल खारिज ,अभियान बसेरा, भूमि विवाद, सम्परिवर्तन, अतिक्रमण आदि मामले का निष्पादन का निदेश दिए।