बिहार: डीएम ऑफिस में जनता दरबार का किया गया आयोजन, जिलाधिकारी ने 19 आवेदकों की समस्याएं सुनी
Bihar, Nalanda | Sep 20, 2024 बिहार शरीफ डीएम ऑफिस में जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 19 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सबलपुर ग्राम के आवेदिका सवो देवी द्वारा बताया गया कि परिवारिक लाभ एवम विधवा पेंशन नहीं मिला है।