बिहार: उगमा गांव में बिच्छू के डंक से बच्ची की हुई मौत, सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित किया
Bihar, Nalanda | Sep 20, 2024 अस्थावां थाना क्षेत्र उगमा गांव में बिछु के डंक से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतिका स्व चुन्नू पासवान की 3 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी है। परिवार के लोगों ने बताया बच्ची घर मे सोई हुई थी उसी दौरान शुवह में बच्ची के सिर में बिछु ने डंक मार दिया उसके बाद उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गए जहां से रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया