बिहार: सकुंत मोहल्ला में बच्चों के विवाद में मारपीट, एक महिला हुई ज़ख्मी
Bihar, Nalanda | Sep 20, 2024 बिहार थाना क्षेत्र सकुन्त मोहल्ला में शुक्रवार को मारपीट हुआ जिससे एक महिला जख़्मी हो गई। जख़्मी महिला सकुन्त मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार की पत्नी गुड़िया देवी है। महिला का आरोप है की मोहल्ला के ही कुंदन साव के बेटा इनके बेटा के साथ मारपीट कर रहा था उसे छोड़ने गये तो बेटा को छोड़कर हमारे साथ मारपीट कर जख़्मी कर दिया। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।