सूरजगढ़: मानो गांव में एनएच-80 पर दो बाइक की टक्कर, दो लोग घायल
सूरजगढ़ा-लखीसराय एनएच 80 पर मानो गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे की बताई जा रही है. हादसे में 2 व्यक्ति जख्मी हो गए. जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक को जब्त किया गया है.